बस्ती : कोरोना ने मचाया कोहराम, मिले 306 पाजिटिव


(विशाल मोदी) 


बस्ती (उ.प्र.) । वैश्विक महामारी कोरोना यानि COVID - 19 ने बस्ती में कोहराम मचा रखा। पिछले दो दिनों में छ: सौ चौवन पाजिटिव केस केवल जिला जेल से मिले हैं। जिले में आज फिर तीन सौ छ: कोरोना पाजिटिव केस पाये गये।  



 जिले में कोरोना के आज पाये गये केस एक दिन में मिलने वाले सबसे अधिक केस हैं। यदि देखा जाए तो कोरोना ने अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है । यहां आज तीन सौ छ: कोरोना पाजिटिव मिले हैं। जेल में दस अगस्त को एक सौ इक्यानबे और ग्यारह अगस्त को चार सौ तिरसठ बन्दी कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं।   



बस्ती जिले में कोरोना संक्रमित पाये गये मरीजों की संख्या आज एक हजार सात सौ सोलह पहुंच गयी है। यहां अब तक तीन दर्जन लोग कोरोना के कारण काल के गाल में समा चुके हैं। यहां अब तक आठ सौ इकतालिस लोगों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा जा चुका है। बस्ती जिले में कोरोना के अभी आठ सौ उनतालिस एक्टिव केस हैं। 


           ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ बस्ती में विशाल प्रदर्शन, हर हाल में हो हिन्दुओं की रक्षा