बस्ती कैली अस्पताल में लगी आग


(संतोष दूबे) 


बस्ती (उ.प्र.) । ओपेक हॉस्पिटल कैली बस्ती में बीती रात आग लगने की सूचना से हड़कम्प मच गया। गनीमत रही कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। आग यहां की पैथोलॉजी में लगी थी, जिस पर फायर ब्रिगेड ने काबू पा लिया है।     


 500 शैय्या युक्त इस अस्पताल की पैथोलॉजी में भीषण आग लगने की खबर से सनसनी फैल गयी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना में लैब के रिकॉर्ड रूम में आग लगने से रिकॉर्डस जलने की खबर मिल रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दिये जाने और फायर ब्रिगेड द्वारा फुर्ती दिखाए जाने से बड़ी घटना को होने से रोका जा सका। 


          ➖   ➖  ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार