बस्ती जेल में 442 कोरोना मरीज


(नीतू सिंह) 


बस्ती (उ.प्र.) । जिले में कल 31 नए कोरोना केेेस पाये जाने के बाद कुल संख्या 1929 हो गयी। अभी तक जनपद में कुल 51488 सैंपल की जांच हो चुकी है। यह जानकारी जिलाधिकारी बस्ती आशुतोष निरंजन ने अपने सोशल साइट पर दिया है। कहा कि बस्ती के अभी तक के कुल 1929 संक्रमितों में से 1095 स्वस्थ हो कर जा चुके है, अभी तक 45 की मृत्यु हो चुकी है जबकि 789 सक्रिय संक्रमित विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती है। जेल अस्पताल में 442 कोरोना मरीज भर्ती हैं। जिले में कंटेनमेंट जोन की संख्या एक सौ चौहत्तर हो गयी है।     


      


  आशुतोष निरंजन ने बताया है कि 789 सक्रिय संक्रमितों में एल -1,एल-2और कोविड हॉस्पिटल में जेएनवी रुधौली में 49, सीएचसी मुंडेरवा में 12,ओपेक हॉस्पिटल कैली में 111, पडरीबाबू परशराम पुर में 29 भर्ती है। होम आइसोलेशन में 115 लोग है, जबकि भारी संख्या में जेल के बंदियो में कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद निर्मित जेल हॉस्पिटल में 442, संक्रमित है।   



 चार संस्थागत कोरेण्टाइन केंद्रों में कुल 96 संदिग्ध है।अभी 829 रिपोर्ट्स का आना बाकी है। आज 1249 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। आज 1481 सैंपल जांच के लिए लिया गया है। जनपद में कुल कैंटमेन्ट क्षेत्रो की संख्या बढ़ कर 174 हो गयी है।जिसमे सदर तहसील में 101, हर्रैया में 81, भान पुर में 16 और रुधौली तहसील में 06 कैंटमेन्ट क्षेत्र हो गए है।


    ➖    ➖    ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर