बालीवुड सुशांत सिंह मामला : नामचीन हस्तियां संदिग्ध


(संतोष दूबे) 


पटना। भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि सुशांत मामले में मुंबई की नामचीन हस्तियां संलिप्त दिख रही हैं। ठीक इसी प्रकार बॉबी हत्याकांड में बिहार के कई कांग्रेसी लिप्त थे, जिनमें कई आज भी पटना की सड़कों पर मंडराते दिखते हैं।  



बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड का मामला अभी तक थमा नहीं है। अब बीजेपी ने कांग्रेस और शिवसेना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र की कांग्रेस और शिवसेना की सरकार सुशांत सिंह केस को उसी प्रकार फाइलों में बंद करना चाहती है जिस प्रकार 80 के दशक में बिहार की तत्कालीन कांग्रेस सरकार बहुचर्चित बॉबी हत्याकांड की जांच में व्यवधान पैदा कर पूरे मामले को ही गटक गई थी। 


अरविंद सिंह ने कहा कि सुशांत मामले में मुंबई की नामचीन हस्तियां संलिप्त दिख रही हैं। ठीक इसी प्रकार बॉबी हत्याकांड में बिहार के कई कांग्रेसी लिप्त थे जिनमें कई आज भी पटना की सड़कों पर मंडराते दिखते हैं। उन्होंने आरोप किया कि शिवसेना और कांग्रेस सरकार महाराष्ट्र मे सुशांत सिंह केस के मामले में लोकतंत्र की हत्या कर रही है।   



बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि बिहार पुलिस द्वारा की जा रही जांच को प्रभावित करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस, बिहार पुलिस को अपने साथ जबरन ले गई। मीडिया से बात तक नहीं करने दिया। पटना के बॉबी हत्याकांड के बाद मुंबई में सुशांत की हुई रहस्यपूर्ण मौत के मामले में कांग्रेस का चाल और चरित्र उजागर हो गया है। अब सीबीआई ही दूध का दूध और पानी का पानी कर सकती है।


          ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार