विकास भवन तक पहुंचा कोरोना


(नीतू सिंह) 


कन्नौज (उ.प्र.) । यहां कोरोना संक्रमण अब गांव और शहर से होता हुआ सरकारी दफ्तरों तक पहुंच गया है। कलक्ट्रेट कैम्पस स्थित विकास भवन के एक अफसर और दो कर्मचारियों में भी कोरोना का संक्रमण पाया गया है। बुधवार को आई रिपोर्ट में ज़िले के अलग अलग हिस्सों से 13 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ज़िले में संक्रमण की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। 



पिछले दिनों कलक्ट्रेट कैम्पस स्थित सरकारी आवास में रहने वाले पीडब्लूडी के एक अफसर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसलिए पूरे कलक्ट्रेट कैम्पस को हॉट स्पॉट कर दिया गया था। इसके बाद वहां सभी अफसरों और कर्मचारियों की बारी बारी से सैम्पल लेकर जांच करवाई गई। उसी में डीपीओ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। चकबन्दी दफ्तर की एक महिला कर्मी और पीडब्लूडी के एक कर्मचारी की भी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। इसके अलावा ज़िले भर में अलग अलग जगहों से 13 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप के मुताबिक सभी को कोविड वार्ड में भर्ती करवाया जा रहा है।


डीपीओ की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विकास भवन में हड़कम्प मचा हुआ है। प्रशासन की ओर से वहां सभी दफ्तरों में सेनेटाईज़ेशन करवाया गया। दूसरे दफ़्तर के कर्मचारियों की भी सैम्पलिंग करवाई जा रही है।


        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर