शिबलू और उमर ने रूधौली में की सपा की बैठक


बस्ती (उ.प्र.) । पार्टी संगठन को और अधिक तेज करने और जन समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी रूधौली विधान सभा की बैठक प्रभारी अमरेन्द्र पाण्डेय शिबलू व विधानसभा अध्यक्ष मो. उमर खां की देखरेख में सम्पन्न हुई।   



पूर्व विधायक राम ललित चौधरी ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण जनता परेशान है। उन्होने कहा वाल्टरगंज शुगर चलाने का वादा करने के बाद उसे नीलाम किया जा रहा है। महिला सभा अध्यक्ष सुमन सिंह ने कानून व्यवस्था ध्वस्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं पर अधिक अत्याचार हो रहे हैं।   



  विधानसभा प्रभारी अमरेन्द्र पाण्डेय शिबलू एवं विधानसभा अध्यक्ष मो. उमर खां ने संगठन की जानकारियों से अवगत कराया। बैठक में रामकुमार यादव, शकील अहमद, अनूप सिंह, विश्वम्भर नाथ तिवारी एवं हर्षित तिवारी उपस्थित रहे।


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत