सपाईयों ने सायकिल से किया जन जागरण, बांटे आवाहन पत्र


बस्ती (उ.प्र.) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर पार्टी नेताओं द्वारा आवाहन पत्र को घर-घर पहुंचाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता सभा  के जिलाध्यक्ष एवं रूधौली प्रभारी अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ‘शिबलू’ के संयोजन में रूधौली से भिटेहरा तक साईकिल यात्रा के द्वारा जन जागरण अभियान चलाते हुये आवाहन पत्रक का वितरण कराया गया।   



इसी क्रम सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है, अब लोगों को सपा सरकार के समय की उपलब्धियां याद आ रही है। जनता बदलाव का मन बना चुकी है।   



साईकिल यात्रा में पूर्व विधायक रामललित चौधरी, रामकुमार  यादव, समीउल्लाह, राजन यादव, सीताराम यादव, अर्जुन शर्मा, विश्वम्भरनाथ तिवारी, अनूप सिंह आदि शामिल रहे।


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर