भाजपा नेता पुष्कर मिश्र का निधन


(विशाल मोदी) 


बस्ती (उ.प्र.) । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका परिषद बस्ती की अध्यक्ष रूपम मिश्रा के पति पुष्कर मिश्र का आज निधन हो गया।    



   पुष्कर मिश्र जी को सांस लेने में तकलीफ के कारण सत्रह जुलाई को जिला चिकित्सालय बस्ती ले जाया गया था। यहां इनका कोरोना सेम्पल लिया गया और लखनऊ रेफर कर दिया गया था। बाद में उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आयी थी। उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। हालत में सुधार भी देखा जा रहा था। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। आज अपराह्न करीब दो बजे उन्होंने पीजीआई में अन्तिम सांस ली।


उनके निधन की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। इस खबर से उनके मित्र और शुभचिन्तक अत्यंत स्तब्ध और शोकाकुल हैं। श्री पुष्कर मिश्र अपने मृदुभाषी स्वभाव, सादगी और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण खासे लोकप्रिय रहे।


          ➖    ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर