बस्ती : एक जिला एक उत्पाद से खरीदे जाएंगे फर्नीचर


(शशि पाण्डेय) 


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । जिले में एक जनपद एक उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में जिला खनिज नीति से फर्नीचर खरीदा जाएगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत वुड क्राफ्ट फर्नीचर उद्योग चयनित है। इससे संबंधित क्लस्टर सिकंदरपुर में है।  



          उन्होंने बताया कि जिला खनिज नीति से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विक्रमजोत, दुबौलिया तथा कुदरहा में 09 परिषदीय विद्यालयों के लिए कक्षा 1 से 5 तक कुल 26 सेट तथा कक्षा 6 से 8 तक 150 सेट,डेस्क और बेंच एक जनपद एक उत्पाद इकाइयों से नियमानुसार खरीदा जाएगा।  



     उन्होंने बताया कि ओडीओपी योजना के समग्र सर्वेक्षण के लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उनकी देखरेख में यह सारा क्रय का कार्य किया जाएगा। इससे एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत स्थापित इकाइयों को बढ़ावा मिलेगा।


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर