आपरेशन विकास दूबे खत्म होने तक गांव में कैम्प कर रहे अधिकारी


(विशाल मोदी) 


लखनऊ। विकास दूबे को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या किये जाने के मामले में योगी सरकार ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए आपरेशन खत्म होने तक गांव में कैम्प करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। 


कानपुर में देर रात शातिर बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। कई पुलिसकर्मी घायल भी हैं। 



मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए हैं कि सभी आला अधिकारी जब तक ऑपरेशन विकास दुबे खत्म ना हो जाए तब तक घटनास्थल पर ही कैंप करें।


कानपुर एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही यूपी की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला।


         ➖    ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत