5 लाख का इनामी विकास दूबे गिरफ्तार


(बृजवासी शुक्ल) 


नई दिल्ली। कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे उज्जैन से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के महाकाल मंदिर में वो संरेंडर करना चाहता था, लेकिन पहले ही पुलिस को जानकारी दे दी गई। एक तस्वीर में विकास दुबे मंदिर में सोफे पर बैठा दिख रहा है। पुलिसवाले विकास को पकड़ कर ले गए। महाकाल मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड ने ही पुलिस को जानकारी दी थी। करीब 10 राज्यों की पुलिस विकास की तलाश में लगी थी।     



उत्तर प्रदेश के कानपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला कर आठ पुलिसकर्मियों को शहीद करने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का जघन्य आपराधिक इतिहास रहा है। बचपन से ही वह अपराध की दुनिया में अपना नाम बनाना चाहता था। पहले उसने गैंग बनाया और लूट, डकैती, हत्याएं करने लगा। 



उन्नीस साल पहले उसने थाने में घुसकर एक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की हत्या की और इसके बाद उसने राजनीति में एंट्री लेने की कोशिश की थी। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। विकास कई बार गिरफ्तार हुआ, एक बार तो लखनऊ में एसटीएफ ने उसे दबोचा था।


         ➖    ➖    ➖   ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर