युवा सपा नेता राजीव यादव ने बांटे मास्क व सेनेटाईजर


(अंकुर श्रीवास्तव) 


संतकबीरनगर (उ.प्र.) । युवा सपा नेता राजीव यादव "किशन" ने कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए पांच हजार मास्क व सेनेटाईजर का वितरण किया। 



राजीव यादव ने संतकबीरनगर जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों रतनपुर, हरपुर, बेलराई, भोगीपुर, भैंसही, कुशहवा बाजार, धपोखरा, इटौवा सहित अन्य जगहों पर लोगो में मास्क एवं सेनेटाइजर का वितरण कर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। युवा सपा नेता राजीव यादव किशन ने कहा कि कोरोना से बचाव हेतु जानकारी होना आवश्यक है। जानकारी और जागरूकता के अभाव में हमें कोरोना का खतरा बना रहेगा। 



मास्क वितरण के दौरान युवा सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस कोरोना के संकट में लोगो के दुःख में साथ खड़े है। अखिलेश यादव ने कोरोना काल में पीड़ित लोगो को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मुआवजा सहित अन्य सहायता देकर यह सिद्ध कर दिया है कि समाजवादी पार्टी सत्ता के लिए नहीं बल्कि लोगो के दुःख में भागीदार होने के लिए संकल्पित है।       


युवा नेता राजीव यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सिपाही के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के बताये गये रास्ते पर चलकर सेवा भाव से लोगो के बीच रहूंगा और उनके दुःख में भागीदारी करूंगा।     



बताते चलें कि युवा सपा नेता राजीव यादव किशन क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी होने के साथ ही साथ रणजी ट्राफी भी खेलकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। इनके साथ समाजवादी कार्यकर्ता दुर्गेश यादव , बृजेश यादव, पंजक शर्मा,सतीश यादव,कलेश यादव,संगर्ष गौतम,विकास यादव ,राजन यादव शिवकुमार विश्वकर्मा, शिवा यादव,सुभाष यादव,दीपू निषाद ,विजय यादव ये लोग मौजूद रहे।


           ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर