सीनियर शिफ्ट अटेंडेंट गिरफ्तार


(अनुराग श्रीवास्तव) सोनीपत (हरियाणा)। राई थाना एरिया में बड़ौली गांव में किसान के खेत मे लगे ट्रांसफार्मर की दूसरी जगह शिफ्ट करने की एवज में हजारों की रिश्वत( bribe) मांगने के आरोपित एसएसई (सीनियर शिफ्ट अटेंडेंट) को सोनीपत विजलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित सुरेन्द्र बरोदा का निवासी है। विजलेंस टीम मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है।                   


गांव बड़ौली निवासी देवेंद्र ने विजलेंस को शिकायत देकर बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके खेत मे बिजली निगम की तरफ से ट्रासंफार्मर लगा रखा है। उसको दूसरी जगह पर शिफ्ट करवाने के लिए उसने बिजली निगम में याचिका लगाई। उसकी मुलाकात सुरेन्द्र के साथ हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि सुरेन्द्र ने उसे ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की। उसने देवेंद्र को 10 हजार रुपये दे दिए। काफी दिनों तक उसका ट्रांसफार्मर शिफ्ट नही किया गया। उसने फिर से सुरेन्द्र से सम्पर्क किया। सुरेन्द्र ने फिर से 10 हजार रुपये की डिमांड की।


बृहस्पतिवार की उसने विजलेंस सोनीपत में शिकायत दी। उसके बाद टीम ने उसे 10 हजार रुपये की नकदी पर पाउडर लगा दिया। उक्त नकदी को लेकर वह बिजली निगम कर्मी के पास पहुंचा। विजलेंस की टीम ने बहालगढ़ सड़क मार्ग पर बिजली निगम के कार्यालय फाजलपुर के बाहर मिलने के लिए कहा। गाड़ी में बैठे सुरेन्द्र को 10 हजार रुपये की नकदी दी। सुरेन्द्र ने उसे 2 हजार रुपये वापिस थमा दिए। विजलेंस ने मौके से रंगे हाथों 8 हजार रुपये की नकदी सहित पकड़ लिया। टीम में नायब तहसीलदार बलवान सिंह, इंस्पेक्टर कैलाश,एचसी अंजीत, नीरज, संदीप , महिला सिपाही रेणू, सिपाही अशोक शामिल रहे।


सोनीपत के विजिलेंस इन्सपेक्टर कैलाश ने बताया कि किसान ने कार्यालय में शिकायत दी थी। नायब तहसीलदार बलवान सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन कर सुरेंद्र को रंगे-हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले की गभीरता से जांच की जा रही है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


          ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर