पुलिस इन्सपेक्टर की सूझबूझ से 25 साल पुराना विवाद खत्म, काम शुरू


सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) । जिले के त्रिलोकपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्र ने पचीस साल पुराने विवाद को आज खत्म कराते हुए चकरोड का निर्माण शुरू करा दिया। विवाद और समुचित मध्यस्थता के अभाव में इतने लम्बे समय से यह चकरोड नहीं पट पा रहा था।     


 पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर विजय ढुल द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही व जमीनी विवाद को राजस्व टीम के द्वारा निस्तारण कराने के सम्बन्ध में दिए गए निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज महेन्द्र सिंह देव के कुशल पर्यवेक्षण उक्त सार्वजनिक कार्य में आने वाली रुकावटें न केवल खत्म हुईं, बल्कि इन्सपेक्टर रणधीर कुमार मिश्र ने निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया।           


मामला त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के भीटानानकार का है। प्रकरण प्रभारी निरीक्षक रणधीरकुमार मिश्र के सामने शिकायती प्रार्थना पत्र के साथ पेश हुआ। यहाँ चकरोड ना पटने को लेकर करीब 25 वर्षो पुराना विवाद चल रहा था। जिसके सम्बन्ध में ग्रामीणों द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस पर इन्सपेक्टर त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व टीम बुलाकर तथा थाने से उपनिरीक्षक पप्पू सिंह यादव, मुख्य आरक्षी हनुमान मौर्या, आरक्षी मोहम्मद नाजिस को शांति व्यवस्था ड्यूटी हेतु लगाकर उक्त प्रकरण का निराकरण कराया गया, फलस्वरूप उक्त विवादित चकरोड पटने लगा ।


           ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत