प्राईमरी स्कूलों में विकसित होंगे किचेन गार्डन


(विशाल मोदी)


बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत जिले के प्रत्येक परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में किचन गार्डन विकसित किया जाएगा। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रत्येक विद्यालय को रू०5000 दिए जाएंगे।     



जिलाधिकारी श्री निरंजन ने बताया कि किचन गार्डन में मौसमी सब्जियां उगाई जाएंगी। इससे वहां पढ़ने वाले छात्र - छात्राओं को उनके भोजन में पोषक तत्व की उपलब्धता हो सकेगी, साथ ही उन्हें एक साथ कार्य करने, मनोरंजन एवं व्यायाम के साथ-साथ स्वयं उगाए गए पौधों के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी हो सकेगा।


 उन्होंने बताया कि प्रत्येक विद्यालय के लिए प्रधानाध्यापक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगे। शहरी क्षेत्रों में जहां पर भूमि उपलब्ध नहीं होगी, वहां स्कूल के छत पर गमला, मटका, बोरा, जूट के थैलों में किचन गार्डन विकसित किया जाएगा। स्थान विद्यालय का प्रांगण या उसके निकट होना चाहिए।


 जिलाधिकारी ने बताया कि किचन गार्डन के विकास के लिए अकुशल श्रमिक की व्यवस्था मनरेगा योजना से की जाएगी। किचन गार्डन के लिए जनपद स्तर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा विकासखंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी नोडल होंगे। आवश्यकतानुसार इस कार्य में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, उद्यान विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग का सहयोग लिया जा सकेगा। पौधों की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए फेंसिंग बायो फेंसिंग की व्यवस्था की जाएगी।


          ➖  ➖  ➖  ➖  ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर