पूर्व कलेक्टर पर रेप का एफआईआर


रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।         


जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले में पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पाठक फिलहाल संचालक भू अभिलेख के पद पर पदस्थ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने जांजगीर चांपा जिले की पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के सामने उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पेश किया था। महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले महीने की 15 तारीख को जनक प्रसाद पाठक ने महिला के पति को नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देकर कलेक्ट्रेट परिसर में उसके साथ बलात्कार किया था।     


 अधिकारियों ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि पाठक ने उसके मोबाइल में अश्लील मैसेज भी भेजा है। महिला ने मैसेज का स्क्रीन शाट लेकर पुलिस को दिया है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आज पाठक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पाठक का तबादला 26 मई को कलेक्टर जांजगीर चांपा के पद से संचालक भू अभिलेख के पद पर किया गया था।


            ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार