नगर पालिका व सरयू नहर के जेई को बैड इंट्री


(बृजवासी शुक्ल) बस्ती (सू.वि.उ.प्र.) । मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा कराये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए अशोक कुमार सिंह अवर अभियन्ता नगर पालिका परिषद व रामदुलारे राव अवर अभियन्ता सरयू नगर खण्ड - 4 को कार्य में शिथिलता पाये जाने के कारण प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है। 


 


 उन्होंने निर्देश दिया कि निर्माण कार्यो की जांच हेतु गठित समिति से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के अन्दर जांच आख्या प्रस्तुत करें। उन्होने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं पर कार्य अभी आरम्भ नही हुआ है, उन सभी ठेकेदारों को  एक सप्ताह के अन्दर कार्य शुरू कराते हुए अविलम्ब पूर्ण कराने हेतु नोटिस जारी करें। अन्यथा की स्थिति में निविदा निरस्त करते हुए जमानत की धनराशि जब्त कर ली जायेगी। 


  समीक्षा में उन्होने पाया कि अनेक परियोजनाओं पर कुछ प्रतिशत कार्य हुआ है। ऐसी स्थिति में डूडा में सम्बद्ध अभियन्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी आंशिक कार्य हुए हों, उसका रनिंग बिल /आंशिक एमबी करके डूडा कार्यालय को उपलब्ध करायें। समीक्षा में परियोजना अधिकारी डूडा, सहायक अभियन्ता डूडा एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे।


        -     -    -    -    -    -    -    -    -    -


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार