क्षेत्राधिकारी ने किया थाने के कोविड केयर हेल्प डेस्क का निरीक्षण


(बृजवासी शुक्ल) 


सिद्धार्थनगर (उ.प्र.) । जिले के त्रिलोकपुर थाने पर प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्र द्वारा स्थापित कोविड केयर हेल्प डेस्क का निरीक्षण क्षेत्राधिकारी महेन्द्र सिंह देव ने किया। उन्होंने आगन्तुकों की थर्मल स्क्रीनिंग और महामारी से निपटने के अपनाए जा रहे सुरक्षा उपायों पर सन्तोष व्यक्त किया।  



पुलिस अधीक्षक विजय ढुल द्वारा "कोविड केयर हेल्प डेस्क" के सम्बन्ध में दिए गए निर्देश व शासन की मंशा के अनुपालन में थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र द्वारा बनाए गए कोविड केयर हेल्प डेस्क का क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज महेन्द्र सिंह देव द्वारा निरीक्षण किया गया।  



श्री देव ने कोविड केयर हेल्प डेस्क पर नियुक्त कर्मचारी गण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये और कोविड के सतर्क रहते हुए अधिक से अधिक जन जागरुकता पर ध्यान देने की सलाह भी दी।   



प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कोविड केयर हेल्प डेस्क के माध्यम से थाने पर आने वाले फरियादियों व क्षेत्र ड्यूटी से आने वाले पुलिसकर्मियों का थर्मल स्क्रीनिंग टेस्ट किया जाता है।    



इन्सपेक्टर रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि कोरोनावायरस से बचाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाता है तथा जो भी फरियादी बिना मास्क के थाने पर आते हैं, उन्हें मास्क पहनने हेतु जागरूक किया जाता है तथा मास्क वितरण भी किया जा रहा है ।


          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर