कैंसर पीड़िता के लिए फाउण्डेशन ने कराया रक्तदान


बस्ती (उ.प्र.) । ह्यूमन सेफ लाइफ फाउंडेशन फाउन्डेशन ने कैंसर पीड़ित महिला के लिये रक्तदान कराया है। फाउन्डेशन द्वारा कैन्सर पीड़ित महिला को रक्त उपलब्ध कराकर सहयोग किया गया। फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रूधौली कस्बा निवासी यदुवेन्द्र कुमार की पत्नी मंजू देवी की कीमियोथिरेपी लखनऊ पी.जी.आई. से चल रही है।           


 लाक डाउन के कारण वे लखनऊ उपचार के लिये नहीं जा पाईं और हेमोग्लोबीन शरीर में बहुत कम हो गया था। इसकी जानकारी जब फाउन्डेशन पदाधिकारियों को हुई तो मानव सेवा के उद्देश्य से जावेद हुसेन ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में डा. दीपक श्रीवास्तव के निर्देशन में रक्तदान किया और उसे मंजू देवी को जिला अस्पताल के आकस्मिक वार्ड में चढ़ाया गया।                 


फाउन्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव ने बताया कि जितना संभव होता है पीड़ितों की सेवा की जाती है। फाउन्डेशन जिलाध्यक्ष अपूर्व शुक्ल ने कहा कि निरन्तर इस तरह के सेवा कार्य चरणबद्ध रूप में जारी है। 


      ➖➖➖➖➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर