कांग्रेस जिला सचिव कोरोना पाजिटिव, मौत


(विशाल मोदी) रायबरेली (उ.प्र.) । कल बुधवार की शाम को लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान कांग्रेसी नेता की मौत के बाद अब प्रशासन अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों का सैम्पल लेने की तैयारी में जुट गया है। ये कांग्रेस के जिला सचिव थे, जो कोरोना पाजिटिव पाये गये हैं।       


ऊंचाहार निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नजमुल हसन का बुधवार की रात लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। इनका लिवर किडनी का इलाज काफी दिनों से पीजीआई में चल रहा था।मंगलवार को अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाया गया था। हसन पार्टी के जुझारू नेता के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। लॉक डाउन के दौरान वे गरीब व असहायों की मदद में सक्रिये रहे। पिछले हफ्ते तक उन्होंने पार्टी के रसोई कार्यक्रमों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। नजमुल हसन पार्टी के जिला सचिव के साथ ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के सह प्रभारी की भी जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह ऊंचाहार नगर पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ चुके थे। रायबरेली सीएमओ ने बताया कि ऊंचाहार के मृतक नजमुल हसन को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।


             ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर