हाईस्कूल में रिया जैन इण्टर में अनुराग मलिक टॉपर


(सुधीर शुक्ल) 


यूपी बोर्ड के इंटर और हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित हो गया है। हाईस्कूल और इंटर दोनों में ही बड़ौत के श्रीराम इंटर कॉलेज के छात्रों ने टॉप किया है। इंटर में अनुराग मलिक ने 97 फीसदी मार्क्स लाकर टाॅप किया है जबकि हाईस्कूल में रिया जैन ने 96.67 फीसदी मार्क्स प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।         



अनुराग ने कहा कि मैनें बहुत मन से पढ़ाई की थी। इसमें मेरे अध्यापकों के साथ साथ परिजनों का भी बहुत योगदान रहा। अनुराग ने इस सफलता के बाद भगवान का धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरे साथ साथ परिजनाें ने भी बहुत मेहनत की थी। पढ़ाई के दौरान मेरा ध्यान रखा। कब क्या पढ़ाना है इसका पूरा टाइम टेबल बनाया।      



उन्हाेंने बताया कि वो आमतौर पर 15 से 16 घंटे पढाई करते थे। परीक्षा के दौरान 18 घंटे तक पढ़ाई की। अनुराग मलिक के पिता का नाम प्रमोद मलिक है और वह बड़ौत के ही रहने वाले हैं। उनका बड़ौत में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है।   



अनुराग बताते हैं कि बिना ट्यूशन के उन्होंने टॉप किया है। वह आईएएस अफसर बनना चाहते हैं। अनुराग ने बताया कि सभी विषयों को एक तरह पढ़ा। अनुराग ने बताया कि मम्मी कोई काम नहीं करने देती थी। वह सिर्फ पढ़ाई करने को कहती थीं।


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर