एकता कपूर के खिलाफ एफआईआर @ ट्रिपल एक्स - 2


 


(वन्दना शुक्ला) बागपत (उ.प्र.) । एकता कपूर की वेब सीरीज ट्रिपल एक्स-2 का विरोध शुरू हो गया है। बागपत कोतवाली मे एकता कपूर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार नौ जून को  देर शाम यह मुकदमा एक भाजपा नेता ने बागपत कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर लेकर आधा दर्जन से अधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।     


बागपत में भाजपा नेता पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय प्रजापति ने वेब सीरीज ट्रिपल एक्स - 2 की निर्माता एकता कपूर पुत्री जितेंद्र कपूर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देते हुए गंभीर आरोप लगाये है। आरोप है कि एकता कपूर ने भारतीय सैनिकों और उनके परिवारों का अपमान किया है। कहा कि एकता कपूर ने अपनी वेब सीरीज ट्रिपल एक्स - 2 में सैनिकों की पत्नियों को दिखाया है कि वो किसी और के साथ संबंध बना रही हैं। जो दृश्य इस विडियो में दिखाये गये हैं, बहुत ही आपत्तिजनक हैं और यह हमारे सैनिकों का मनोबल गिरा सकता है। जिसका विरोध भी सैनिकों द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा, कि ट्रिपल एक्स - 2 में ऐसे दृश्य भी हैं , जहां अशोक की मूर्ति और ताज के प्रतीक वाले सैन्य पुरुषों की वर्दी फाड़ दी जाती है। यह हमारे सैन्यबलों और सैन्य कर्मियों का अपमान है। जो सहन नहीं किया जा सकता है। उनके द्वारा जानबूझकार किये गये इस घृणित कार्य से देश भक्त लोगों की भावनाएं भी आहत हुई हैं। जिससे देश में लोक शान्ति भंग होने हो सकती है। इसलिए एकता कपूर के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाये। पुलिस ने भाजपा नेता संजय प्रजापति की तहरीर पर बागपत कोतवाली में धारा 140, 294, 500, 502, 504, 505, व 66/67 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर