डीएम एसपी ने किया कोरेन्टाईन सेन्टर का निरीक्षण


बस्ती (सू. वि.उ.प्र.) । जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने हर्रैया तहसील के अयोध्या प्रसाद दूबे इण्टर कालेज कोरेन्टाईन सेण्टर का निरीक्षण किया। यहाॅ पर 45 प्रवासी कामगारों को कोरोन्टाईन किया गया है। कोरोना वायरस की जाॅच के लिए इनका स्वाब लेकर गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया है। जिलाधिकारी ने इन लोगों से हाल-चाल पूछा। कोरोन्टाईन किए गये लोगों ने बताया कि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नही है।   


 जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने केशवपुर आगनबाडी केन्द्र में संचालित कम्यूनिटी किचन का भी निरीक्षण किया। यहाॅ पर रसोईयों द्वारा कोरेन्टीन किए गये लोगों के लिए पका-पकाया भोजन तैयार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने रसोईयों से बात कर साफ-सफाई रखने, हाथों को नियमित रूप से धोने तथा मास्क का नियमित प्रयोग करने के लिए सुझाव दिया।               


इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीना, तहसीलदार चन्द्र भूषण सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी एसपी सिंह उपस्थित रहे। 


   -     -   -    -   -   -   -   -   -   -   -    -   


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें :- tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर