डेढ़ साल पहले 50 लाख उड़ाने वाली महिला गिरफ्तार


(सौरभ श्रीवास्तव) 


बस्ती (उ.प्र.) । पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में करीब डेढ़ वर्ष पहले 50.80 लाख रुपये खाते से फर्जी तरीके से निकालने वाली महिला मास्टर माइंड को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  



 बताते चलें कि सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग के खाते से दिसंबर 2018 में खाते से 50.80 लाख रुपया उड़ाई गई थी। 50.80 लाख रुपये उड़ाने वाले गिरोह की मास्टरमाइंड महिला निकली। जो कि रायबरेली की रहने वाली शातिर जालसाज दीप्ती उर्फ भारती थी जिसको जनपद बस्तीे की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला की गिरफ्तारी रायबरेली जिले के पखरौली गांव में उसके घर से की गई है। कोतवाली पुलिस के लिए सिरदर्द बनी दीप्ती उर्फ भारती की तलाश अंतत: पूरी हो गई। जनपद बस्ती के कोतवाल राम पाल यादव ने कार्यभार संभालने के बाद इसे चुनौती के रूप में लिया। दो साल पहले स्कूल के खाते से जालसाजों ने लंबी रकम उड़ाकर सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने उस समय इस मामले में नौ जालसाजों को पकड़ा था। मामले की जाँच पड़ताल में मास्टरमाइंड के रूप में महिला का नाम सामने आया था। धोखाधड़ी एंव आइटीएक्ट के चार मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी। उसने अपने सहयोगियों के साथ सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खाते से 11 दिसंबर 2018 को धोखाधड़ी व कूटरचना कर 50.80 लाख रुपये उड़ाए थे।


शहर कोतवाल रामपाल यादव ने बताया गया कि आरोपिता ने खाते से जुड़े मोबाइल नंबर की क्लोनिंग कराकर उसे बीएसएनएल आफिस लखनऊ से रीजनरेट करा लिया। इसके बाद विद्या मंदिर के खाते से अपने और अपने सहयोगियों के खाते में उपरोक्त रकम अंतरित करा लिया। विवेचना के दौरान इस घटना के मास्टरमाइंड के रूप में दीप्ती उर्फ भारती का नाम सामने आया था। गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, म. का. राजेंसी वर्मा, दीक्षा यादव की टीम गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि रविवार की रात टीम ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया। बताया गया कि उसके खाते में 11 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। बाकी रकम उसके अन्य साथियों में बंट गई थी। विद्या मंदिर के प्रबंधक अभय पाल द्वारा गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी पर संतोष व्यक्त किया गया।


           ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर