दस हजार का ईनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार


                  (शनी श्रीवास्तव) 


बस्ती (उ.प्र.) । पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती मे अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती पंकज के निर्देशन मे एवं क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष कलवारी विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी एंव राजकुमार पाण्डेय प्रभारी स्वाट टीम द्वारा थाना कलवारी में पंजीकृत मु0अ0सं0 58/20 धारा 3 (1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को देवदाड़ मंदिर के पास रामजानकी मार्ग थाना क्षेत्र कलवारी के पास से 12 बोर के नाजायज असलहे एवं दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।             


उक्त गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर थाना कलवारी में मु.अ.सं. 117 / 20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त राजमोहन मिश्र पुत्र हरसुत मिश्र सा. फेवसी थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर का निवासी है। पुलिस ने बताया कि उक्त अभियुक्त शातिर किस्म का वाहन चोर है और वाहन चोरी की घटना करने का अभ्यस्त अपराधी है। यह अभियुक्त थाना क्षेत्र दुबौलिया के हिस्ट्रीशीटर ( HS - 58A ) अनुज उर्फ गुल्ली दुबे पुत्र चंद्रिका दुबे सा. उमरिया थाना दुबौलिया बस्ती गैंग का सक्रिय सदस्य है । इसका एक सुसंगठित गिरोह है। इस प्रकार के अपराधों के कारण उसके तथा उसके साथियों के विरूद्ध थाना कलवारी पर मुअसं. 58 / 2020 धारा 3 (1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है। तभी से उक्त मुकदमें में गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा दस हजार रुपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया था। जिसके क्रम में स्वाट टीम व थाना कलवारी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी। इसके विरूद्ध पांच मुकदमें दर्ज हैं, जिसमें तीन मुकदमें कलवारी में, एक कोतवाली बस्ती में और एक बखिरा संतकबीरनगर में दर्ज है। 


गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कलवारी विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी, स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार पाण्डेय, कलवारी के उ. नि. ओमप्रकाश मिश्र, स्वाट टीम के हे. का. महेन्द्र यादव , का. मनोज राय , मनिन्द्र प्रताप चन्द्र , रमेश गुप्ता, देवेन्द्र निषाद , अभिषेक , रविशंकर शाह शामिल रहे। 


          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर