बस्ती पुलिस में बीस तबादले


 


(बृजवासी शुक्ल) बस्ती (उ.प्र.) । प्रदेश में लॉक डाउन - 5 और अनलॉक - 1 के पहले दिन जिले में पुलिस कप्तान हेमराज मीना ने बड़ी संख्या में निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के तबादले किये हैं। इनमें पांच निरीक्षक और पन्द्रह उप निरीक्षक शामिल हैं। 


कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा निरीक्षकों एवं उप निरीक्षकों का स्थानान्तरण किया गया है। इस ट्रांसफर में निरीक्षक अवधेश कुमार राज को प्रभारी एसओजी. से प्रभारी निरीक्षक थाना पुरानी बस्ती, सौदागर राय को प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक थाना छावनी, अनिल कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया, निरीक्षक शिवाकांत मिश्र को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया एवं ब्रह्मा गौड़ को प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया से अपराध शाखा में भेजा गया है। 


इसी क्रम में उप निरीक्षक दिनेश कुमार सरोज को प्रभारी सर्विलांस सेल से थानाध्यक्ष वाल्टरगंज, हरेकृष्ण उपाध्याय को थानाध्यक्ष छावनी से थानाध्यक्ष कप्तानगंज, संतोष कुमार सिंह को थानाध्यक्ष कलवारी से थानाध्यक्ष नगर, विंदेश्वरीमणि त्रिपाठी को प्रभारी चौकी घघौवा थाना परसरामपुर से थानाध्यक्ष कलवारी, सर्वेश राय को थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती से प्रभारी एसओजी, विकास यादव को थानाध्यक्ष वाल्टरगंज से प्रभारी सायबर सेल, दुर्गा प्रसाद को थानाध्यक्ष पैकोलिया से अपराध शाखा, रोहित कुमार उपाध्याय को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी गनेशपुर थाना वाल्टरगंज, राजन सिंह को थाना कोतवाली प्रभारी चौकी पटेल चौक थाना कोतवाली, मनीष कुमार को थाना पुरानी बस्ती से प्रभारी चौकी घघौवा थाना परसरामपुर, सुरेन्द्र प्रताप सिंह को थाना लालगंज से थाना वाल्टरगंज, अवधेश कुमार वर्मा को थाना नगर से थाना वाल्टरगंज, रिजवान अली को पुलिस लाइन से थाना वाल्टरगंज, देवीशरण यादव को पुलिस लाइन से थाना वाल्टरगंज तथा उप निरीक्षक दिवाकर प्रसाद को पुलिस लाइन से थाना सोनहा भेजा गया है। 


         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर