बस्ती में नौ नये कोरोना पाजिटिव


(प्रदीप उपाध्याय) 


बस्ती (उ.प्र.) । जिले में पिछले चौबीस घंटों के दौरान नौ नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली से आए नगर थाना क्षेत्र के मझवा के 50 वर्षीय पिता व 18 वर्षीय पुत्र पॉजिटिव मिले हैं। और सदर ब्लॉक के बक्सर गांव के 42 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। दुबौलिया ब्लॉक के चिलमा बाजार, सिरसिया की एक 18 वर्षीय युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। इस तरह जिले में 88 एक्टिव केस हैं ।  



दुबौलिया बाजार के धनवापुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बड़ोखर व पोखरा बाजार निवासी युवकों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। रुधौली के बखरिया गांव का युवक व एक स्वास्थ्य कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 312 पहुंच गई है।      



अब तक 214 लोगों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। 12 लोग अब तक कोविड-19 से अपनी जान गंवा चुके हैं। एसीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि पिता-पुत्र को छोड़कर अन्य सभी का सैंपल रैंडम सैंपलिंग के दौरान लिया गया था। पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज बस्ती और रुधौली क्वारन्टीन सेंटर भेजा गया है।


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर