बस्ती में 33 कोरोना मरीज डिस्चार्ज, मृतकों की सं. बढ़ी


(बृजवासी शुक्ल) 


बस्ती (उ.प्र.) । जिले में सर्दी खांसी से पीड़ित एक किशोरी की आज मृत्योपरांत आयी कोरोना (COVID - 19) रिपोर्ट पाजिटिव होने के साथ ही जहाँ कोरोना पाजिटिव मृतकों की संख्या आठ हो गयी है। वहीं दूसरी ओर आज तैंतीस कोरोना पीड़ितों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है।     


    जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि स्वस्थ होकर घर भेजे गये मरीजों में अट्ठाइस रूधौली और पांच कैली से डिस्चार्ज किये गये हैं। बीते पांच जून को जारी बुलेटिन में बताया गया था कि जिले में कुल मिले संक्रमितों की संख्या 224 है। डिस्चार्ज किये गये मरीजों की संख्या 92 और एक्टिव केस 125 हो गये हैं। आज मृतका की रिपोर्ट पाजिटिव और तैंतीस के डिस्चार्ज होने के बाद मृतकों की संख्या आठ हो गयी है। डिस्चार्ज किये गये मरीजों की संख्या 125 हो गयी है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 92 हो गयी है। 


कप्तानगंज क्षेत्र के बलुआ गांव में एक जून को अचानक एक किशोरी को सर्दी व खासी से पीड़ित होने के बाद परिजनों द्वारा इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। कोरोना संदिग्ध मान कर बाहर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका कोरोना सैंपल लिया। आज देर शाम आई रिपोर्ट में किशोरी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।       


 रिपोर्ट आते ही प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की टीम गाँव मे पहुँचकर सील कर दिया।घटना से आसपास के गाँवो के लोग दहशत में है। सांय को कप्तानगंज के सीएचसी प्रभारी डॉ विनोद कुमार और एसओ कप्तानगंज हरे कृष्ण उपाध्याय टीम के साथ गांव में पहुँचकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुऐ किशोरी के घर के आस पास के घरों को सील कराया। और परिजनों को क्वारनटाइन सेंटर भेजा। सीएचसी अधीक्षक डा.विनोद कुमार बताया कि रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उनकी और परिवार के संपर्क में आए लोगों की जानकारी कर सैंपलिग कराई जा रही है।


        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर