बस्ती : भाजपा की आनलाइन रैली सम्पन्न


(बृजवासी शुक्ल) 


बस्ती (उ.प्र.) । भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर एवं काशी क्षेत्र की ऐतिहासिक  आनलाइन जनसंवाद रैली आज सम्पन्न हुई, जिसे केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी ने संबोधित किया। रैली में पूरे बस्ती जनपद से भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल जिला पदाधिकारियों के साथ  गांधी नगर स्थित जलकल कार्यालय पर एकत्रित होकर स्वच्छताग्राहियों (सफाई कर्मियों) के साथ सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए इस आनलाईन जनसंवाद रैली से जुड़े।          



भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शुक्ल ने बताया कि इस आॅनलाइन जनसंवाद रैली में फेसबुक, ट्विटर , यूट्यूब तथा अन्य शोसल मीडिया के माध्यमों से बस्ती जनपद में लाखों की संख्या में लोग इस आनलाइन रैली में सामिल होकर इस रैली को ऐतिहासिक बनाया।        



बस्ती नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा एवं प्रतिनिधि श्री पुष्कर मिश्र ने जलकल कार्यालय पर आये हुए पदाधिकारियों एवं स्वच्छताग्राहियों का स्वागत करते हुए उन्हें पट्टिका भेंट किया एवं जलपान कराकर उनका आभार प्रकट किया।       



जनसंवाद रैली हेतु जलकल कार्यालय पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम प्रभारी वैभव पाण्डेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम, जिला महामंत्री रामचरन चैधरी, चन्द्रशेखर ‘मुन्ना’, विवेकानन्द मिश्र, जिला उपाध्यक्ष भानू प्रकाश मिश्र, अरविन्द श्रीवास्तव गोला, प्रत्यूष विक्रम सिंह, के0डी0 चौधरी, रवि सिंह, जिला मंत्री अखण्ड सिंह, अमरेश पाण्डेय, कार्यालय मंत्री जाॅन पाण्डेय, सरोज मिश्र, गजेन्द्र सिंह, चौधरी राजेश निराला, संजय उपाध्याय, अवधेश सिंह, पप्पू भईया, रणजीत सिंह, लवकुश चौबे, नन्दकिशोर साहू, निसार अहमद, उमाकान्त शुक्ल, आदि लोगों ने शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आनलाईन रैली में प्रतिभाग किया।


          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती मण्डल के तीनों जिलों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार