औरतों को अछूत न समझें, धारणा बदलें : डा. सिम्मी


ह्यूमेन सेफ लाईफ फाउंडेशन का माहवारी स्वच्छता अभियान का समापन


बस्ती (उ.प्र.) । स्वास्थ्य जागरूकता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रही सामाजिक संस्था ह्यूमन सेफ लाइफ फाउण्डेशन की ओर से 01 से 28 मई तक चलाये गये माहवारी स्वच्छता अभियान का समापन संकल्पों के साथ हुआ।             


फाउण्डेशन की महिला विंग की प्रभारी डा. सिम्मी भाटिया ने कहा कि महीने भर चले इस अभियान में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही पुरूष वर्ग ने भी अभियान की सराहना की। उन्होने कहा अगले वर्ष से इस कार्यक्रम को और व्यापकता दी जायेगी। प्रयास है कि मासिक धर्म के प्रति लोगों की धारणा बदले और इस दौरान महिलाओं को अछूत न समझा जाये।           


ब्लड बैंक में अपनी सेवायें दे रहीं अनुराधा सिंह, अंजू सिंह एवं कीर्ति आनंद ने कहा मासिक धर्म से महिलाओं और पुरूषों दोनो का अस्तित्व जुड़ा है। बापू से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक सभी ने स्वच्छता को स्वास्थ्य व समृद्धि का आधार माना है। महिलाओं को मासिक धर्म के समय स्वच्छता का विशेष ध्यान देना चाहिये। ऐसे समय में संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है।           


 फाउण्डेशन के चेयरमैन रंजीत श्रीवास्तव एवं जिलाध्यक्ष अपूर्व शुक्ल ने महिला विंग द्वारा मासिक धर्म स्वच्छता अभियान के तहत चलाये गये ‘नारी हिम्मत’’ अभियान की सराहना की। उन्होने कहा जिस विषय पर लोग बात करने में शरमाते हैं उस विषय पर महिलाओं ने खुलकर अपने विचार साझा किये। इससे यह पता चलता है कि लोगों की धारणा एक दिन जरूर बदलेगी और मासिक धर्म के दौरान उपेक्षित महिलाओं को उचित सम्मान जरुर मिले।


       ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला एवं तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार