41 निजी अस्पतालों को ओपीडी, आईपीडी की अनुमति : डीएम


(बृजवासी शुक्ल) (सू. वि.उ.प्र.) । जिले में कुल 41 निजी चिकित्सालयों को समस्त प्रोटोकाल का पालन करते हुए इमरजेन्सी ओपीडी तथा आईपीडी करने की संस्तुति की गयी है।   


 उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि प्रोटोकाल का उल्लघंन पाये जाने पर इमरजेन्सी सेवाओं पर रोक लगा दी जायेंगी। उन्होंने बताया कि इन चिकित्सालयों को इमरजेन्सी में आने वाले सभी मरीजो को सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कराना होगा। इन्फेक्शन प्रिवेन्शन एण्ड कंट्रोल (आईपीसी) प्रोटोकाल का पालन कराया जायेगा। चिकित्सालय के 07 फीट ऊपर तक के एरिया में पोछा एवं सेनेटाईजेशन कराया जायेंगा। इमरजेन्सी मरीजों का ईलाज पीपीई किट पहनकर ही किया जायेगा। 


  उन्होंने बताया कि चिकित्सालय मे आने वाले सभी लोगों के मोबाईल में आरोग्य सेतु एप होना अनिवार्य है। यदि कोई मरीज चिकित्सालय में कोरोना पाॅजिटिव पाया जाता है, तो उसको तत्काल अन्य मरीजो से अलग करके सीएमओ को सूचना दी जायेगी।   


   -    -    -   -   -    -   -   -   -   -    -    -


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर