12 लाख की मछलियों के साथ गिरफ्तार, बाहुबली से जुड़े हैं तार


(बृजवासी शुक्ल) 


मऊ। बहुजन समाज पार्टी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गिरोह पर पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है। शुक्रवार उन्नीस जून को मुख्तार के गिरोह से जुड़े गैरकानूनी कामों में लगे लोगों पर कार्रवाई के बाद पुलिस ने शनिवार बीस जून को भी अपना अभियान जारी रखा और करीब बारह लाख की मछलियों के साथ विधायक के एक करीबी सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।   


   


मऊ पुलिस ने मुख्तार अंसारी के नजदीकी सहयोगी मछली माफिया पारस सोनकर के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके साथ ही पुलिस ने 12 लाख रुपये की कीमत की 10, 600 किलोग्राम मछली के साथ एक ट्रक और एक पिकअप को भी सीज किया। मऊ एसपी अनुराग आर्य को जिले में नियमों के खिलाफ चल रहे मछली के व्यापार की सूचना मिली थी। फिर मुख्तार के नजदीकी सहयोगी को पकड़ने के बाद थाना मोहम्दाबाद में धारा 188, 269 आईपीसी, धारा 03 महामारी अधिनियम 1897, 05/08 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 व 31 (1) / 63 खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम 2006 के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसके साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।


एसपी ने बताया कि पारसनाथ सोनकर के साथ मोहम्मद इस्माइल व छोटई सोनकर को गिरफ्तार किया गया है। पेंगोशियस (पियासी) प्रजाति की 10, 600 किलो मछली पकड़ी गयी, जिसकी कीमत बारह लाख रुपए है। एसपी ने बताया कि पारसनाथ सोनकर के जरिए मछली के व्यवसाय को विधि विरुद्ध तरीके से संचालित कर आसपास के कई जिलों व सीमावर्ती प्रदेश बिहार में सप्लाई किया जाता रहा है।.


पुलिस को गोपनीय जानकारी होने के बाद सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर यह कार्रवाई की गई है। यह भी महत्वपूर्ण है कि पारसनाथ सोनकर का जुड़ाव मुख्तार अंसारी गिरोह से रहा है। इस व्यवसाय से की गई कमाई को इस गैंग के गुर्गों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में इस्तेमाल करने की बात भी सामने आ रही है।


        ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बस्ती : दवा व्यवसाई की पत्नी का अपहरण

अयोध्या : नहाते समय पत्नी को किस करने पर पति की पिटाई

बस्ती : पत्नी और प्रेमी ने बेटी के सामने पिता को काटकर मार डाला, बोरे में भरकर छिपाई लाश