थूकने पर चार के खिलाफ एफआईआर

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


आजमगढ़ (उ.प्र.) । सार्वजनिक स्थान पर थूकना कोरोना काल में काफी खतरनाक हो सकता है। अगर आप इस सच्चाई से वाकिफ नहीं हैं तो फिर सावधान हो जाइए। इसी के मद्देनजर पुलिस भी काफी सक्रिय है। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में शुरुआत भी हो गई है। पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर थूकने के कारण चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिले में सार्वजनिक स्थान पर थूकने का यह पहला मुकदमा करोना वायरस के संक्रमण के बाद दर्ज हुआ है।       
जिले में प्रवासी दिल्ली और मुंबई से बड़ी संख्या में आ रहे हैं। अधिकांश लोगों का गांवों में ठहराव हो रहा है। प्रवासियों के आने का सिलसिला शुरू होने के बाद से ही कोरोना संकमण का खतरा भी बढ़ा है। संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए एसपी प्रफेसर त्रिवेणी सिंह ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा जा चुका है।
त्रिवेणी सिंह के मुताबिक, लॉकडाउन उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किए जाने का निर्देश है। महराजगंज क्षेत्र के सरदहा बाजार निवासी पवन गुप्त पुत्र विनित गुप्त ने बाजार के ही निवासी राशिद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उनका आरोप है कि आरोपी गुरुवार की दोपहर उनकी दूकान के सामने से आते-जाते समय थूक रहे थे। मना किया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महराजगंज पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
          ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

सो कुल धन्य उमा सुनु जगत पूज्य सुपुनीत