सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


औरैया (उ.प्र.) । उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के चिरूहली क्षेत्र में आज सुबह करीब भोर में ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक मिनी ट्रक और ट्राला के बीच भिड़ंत में गैर प्रांतों से अपने घर लौट रहे कम से कम 24 श्रमिकों की मृत्यु हो गयी जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। 


पुलिस सूत्रों ने बताया कि चूना लदे एक एक ट्राला में सवार होकर कई श्रमिक फरीदाबाद और बंगाल से गोरखपुर के लिए जा रहे थे। चिरूहली के पास पहले से खड़े मिनी ट्रक से ट्राला टकरा गया। टक्कर के बाद दोनो वाहन खड्ड में पलट गये। इस हादसे में 24 से अधिक मजदूरों के मरने एवं 18 के घायल होने की जानकारी मिली है।   
उन्होने बताया कि मौके पर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह और पुलिस अधीक्षक सुनीति समेत कई आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौजूद हैं। कई क्रेनों के सहारे ट्राला और डीसीएम में फंसे मजदूरों को निकाल कर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।
            ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार