सामाजिक संस्था ने कोतवाली में बांटे मास्क व सेनेटाईजर


बस्ती (उ.प्र.) । कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने को सामाजिक संगठन आगे आ गए हैं। स्व. राम कुमारी राम प्रताप शुक्ल सामाजिक एवं शिक्षण संस्था के संस्थापक / प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्र और संस्था अध्यक्ष इंद्रावती मिश्रा ने शनिवार को कोतवाली थाना में पुलिस कर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया।         


उन्होंने कहा कि बचाव से ही कोरोना को दूर भगाया जा सकता है। पुलिस कर्मी एक योद्धा के रुप में डटकर लड़ रहे हैं। कोरोना से उनको सुरक्षित करना भी हम सब की जिम्मेदारी है।   


कोतवाल रामपाल यादव ने इस पहल को सराहा। 50 से अधिक पुलिस कर्मियों को कोरोना बचाव के उपकरण दिए गए। इस अवसर पर चौकी इंचार्ज रोडवेज मोतीलाल, संस्थापक सदस्य राज नारायन चौधरी, संस्थापक सदस्य महेश तिवारी समेत पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


         ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर