सामाजिक संस्था ने बांटे मास्क : थानाध्यक्ष ने की तारीफ


बस्ती (उ.प्र.)। कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने को सामाजिक संगठन बढ़ चढ़ कर हिस्सा निभा रहे हैं। स्व.राम कुमारी राम प्रताप शुक्ल सामाजिक एवं शिक्षण संस्था मझौवा बैकुंठ के प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्र और अध्यक्ष इंद्रावती मिश्रा ने रविवार को पुरानी बस्ती थाने में पुलिस कर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। कहा कि बचाव से ही कोरोना को दूर भगाया जा सकता है। पुलिस कर्मी एक योद्धा के रुप में कोरोना से डटकर लड़ रहे हैं। कोरोना से उनको सुरक्षित करना भी हम सब की जिम्मेदारी है।   


थानाध्यक्ष सर्वेश राय ने इस पहल को सराहा। इस मौके पर 50 से अधिक पुलिस कर्मियों में कोरोना बचाव सामग्री वितरित की गई। इसके बाद चौकी दक्षिण दरवाजा में चौकी इंचार्ज व पुलिस कर्मियों को मास्क व सैनिटाइजर दिया गया। थानाध्यक्ष सर्वेश राय को एन-95 मास्क व सैनिटाइजर दिया। संस्था उपाध्यक्ष शंभूनाथ मिश्र, संस्थापक सदस्य राज नारायन चौधरी, संस्थापक सदस्य व सपा के वरिष्ठ नेता महेश तिवारी, अनविता विर्मा सदस्य, संध्या गुप्ता सदस्य मौजूद रहीं।


        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला एवं तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर