साल भर पुराने मामले में ईनामी बदमाश गिरफ्तार

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.) 


बस्ती (उ.प्र.) । करीब एक साल पूर्व खैर इण्टर कालेज में पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक पांच हजार के इनामी बदमाश को स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। 


पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पंकज के निर्देशन मे एवं क्षेत्राधिकारी सदर गिरीश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में उक्त गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार विमलेश त्रिपाठी के ऊपर मुअसं. 281/19 पर भादवि. की धारा 323, 504, 506, 147, 427, 365 दर्ज है। विमलेश त्रिपाठी पुत्र सुरेश त्रिपाठी सा. ऐंठी थाना कप्तानगंज का निवासी है। पुलिस ने इसके पास से यूपी 51 एई 4820 न. की बाईक बरामद किया है। 


इसके ऊपर पन्द्रह जून 2019 को बनकटवा थाना नगर निवासी रंजिश मिश्र पुत्र चन्द्रशेखर मिश्र ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि विमलेश अपने सहयोगियों रितेश पाण्डेय, अम्बुज पटेल, दिवाकर शुक्ल, आकाश सोनी आदि के साथ वादी के पुत्र हिमांशू मिश्र की मोबाइल तोड़कर जबरदस्ती अपनी गाड़ी पर बैठाकर खैर इण्टर कालेज परिसर में ले जाकर बुरी तरह से लाठी डण्डा व बेल्ट से मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दी। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली में उपरोक्त मुकदमा पंजीकृत हुआ था। नामजद चार की गिरफ्तारी की गयी थी, विमलेश त्रिपाठी फरार चल रहा था।


 उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पॉच हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसके ऊपर आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाल रामपाल यादव, स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार पाण्डेय, उ.नि. जितेन्द्र कुमार शाही, स्वाट टीम के हे. का. महेन्द्र यादव, का. मनोज राय, मनिन्द्र प्रताप चन्द्र, रमेश गुप्ता, देवेन्द्र निषाद, अभिषेक तिवारी, रवि शंकर शाह शामिल रहे। 


           ➖    ➖   ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर