"न्याय बन्धु ऐप" पर नि:शुल्क कानूनी सेवाएं : डीएम

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.) 


बस्ती (सू. वि.उ.प्र.) ।जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि "न्याय बन्धु ऐप से मिलेंगी नि:शुल्क कानूनी राय" गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए रजिस्टर्ड प्रो बोनो एडवोकेट्स की नि:शुल्क विधिक सेवाएं न्याय बंधु मोबाइल एप पर उपलब्ध है l     



  उन्होने बताया कि भारत सरकार के विधि मंत्रालय की ओर से अधिवक्ताओं, वादकारिर्यों एवं समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को नि:शुल्क विधिक सेवा प्रदान करने के लिए ऐप लॉन्च किया गया है। उन्होंने कहा कि न्याय बंधु ऐप के जरिए घर बैठे कानूनी राय व सहायता दी जा सकती है।


  जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ज्ञान प्रकाश तिवारी के निर्देशानुसार इसकी जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विनय कुमार जायसवाल ने बताया कि न्याय बंधु मोबाइल ऐप गरीब व जरूरतमंद लोगों को रजिस्टर्ड प्रो बोना एडवोकेट्स से संपर्क कर नि:शुल्क कानूनी सेवा देने में मदद करेगा। यह ऐप हिंदी व अंग्रेजी में उपलब्ध है तथा इसका प्रयोग विभिन्न श्रेणियों के लोग कर सकते हैं।    



 इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति संविधान के अनु0 23 में यथानिदिष्ट मानव के दुर्व्यवहार अथवा बेगार का शिकार व्यक्ति स्त्री व बालक, वह व्यक्ति जो अभिरक्षा में है तथा औद्योगिक कर्मकार, बहुविनाशक, जाति हिंसा, जाति अत्याचार, बाढ़ सूखा, भूकंप, अथवा औद्योगिक संकट का शिकार कानून के तहत निर्धारित राशि से कम सालाना आय वाला व्यक्ति व अन्य हो सकते हैं। न्याय बंधु ऐप एंड्राइड फोन गूगल प्ले स्टोर या www.probono-doj.in पर उपलब्ध लिंक से नि:शुल्क डाउनलोड कर सकते है।


          ➖   ➖    ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला एवं तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर