क्वरंटीन में खेला ताश तो बांटा कोरोना

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.) 


(अनुराग श्रीवास्तव) 


लखनऊ। मुंबई से प्रतापगढ़ आए और होम क्वरंटीन किये गये एक व्यक्ति को ताश खेलने का चस्का छ: अन्य लोगों को मंहगा पड़ गया। होम क्वरंटीन किये उस व्यक्ति सहित सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।   



यह डिस्टेंसिंग और मास्क को नजरअंदाज करने का नतीजा ही है कि उसने अपने साथ और आधा दर्जन लोगों को कोरोना (COVID - 19) के मुंह में ढकेल दिया। यह युवक दो दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाया गया।         


मुंबई से आए व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जब सीएमओ अरविंद श्रीवास्तव के साथ पूरी टीम उसके संपर्क में आए लोगों को क्वरंटीन करने के साथ जांच के लिए सैंपल लेकर लैब भेजी तो आज मिली रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया है। मुंबई से आए युवक के बाद उसके परिजन और साथ में ताश खेलने वालों की जांच रिपोर्ट में चार परिजन के साथ ताश खेलने वाले दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ताश खेलने वाले कोरोना पॉजिटिव पाए गए दोनों व्यक्ति किसान परिवार के हैं। इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। मामला जिले के रानीगंज क्षेत्र के बसहा गांव की है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 66 पहुंच गई है। अब तक तीन कोरोना मरीजों की मौत भी हो चुकी है। यहां पन्द्रह कोरोना पीड़ितों को स्वस्थ होने के बाद घर भेजा जा चुका है।


          ➖   ➖   ➖   ➖   ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर