कोरोना से पीड़ित पत्रकार की मौत

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


लखनऊ । आगरा में पत्रकार समेत चार लोगों की मौत हो गई। अब तक मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। वहीं गुरुवार को 11 कोरोना संक्रमित केस और मिले। अभी तक संक्रमितों की संख्या 678 हो गई।   



गुरुवार को कोरोना संक्रमण का शिकार हुए वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ की मौत हो गई। अशोक नगर निवासी कुलश्रेष्ठ की कोरोना रिपोर्ट एक मई को आई थी। उसमें वह पॉजिटिव निकले थे। उसके बाद से वह आइसोलेशन में भर्ती थे। उनकी तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें एसएनएमसी में वेंटीलेटर पर रखा गया था। गुरुवार रात लगभग नौ बजे ‌उनका निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकार जगत स्तब्ध रह गया। वहीं 65 वर्षीया अनीता जैन की कुछ दिनों पहले डायल‌िसिस हुई थी। उसके बाद उनकी ‌तबियत खराब होने पर देहली गेट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला को बुखार और सांस लेने की तकलीफ देखते हुए कोरोना की जांच कराई गई। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर उन्हें छह मई को एसएनएमसी में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की सुबह सात बजे उनका ब्लडप्रेशर कम हो गया धड़कन तेजी से चलने लगी। उन्हें वेंटीलेटर पर रखकर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन सुबह 9.35 बजे हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई।
इसके अलावा टेढ़ी बगिया निवासी 14 वर्षीय किशोर को एक महीने से पीलिया था।  दो निजी अस्पतालों में उपचार चला। ठीक न होने पर एसएन ले जाया गया था। उसकी भी मौत हो गई। वहीं दो मई को दम तोड़ने वाले कमला नगर के 72 वर्षीय मिठाई कारोबारी के बेटे ने बताया कि मृत्यु के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिजनों को क्वारंटीन किया गया है। मृतकों में सबसे कम उम्र टेढ़ी बगिया के किशोर की ही है। इससे पहले 25 साल के युवक ने दम तोड़ा था। 
हालांकि जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को 11 नए संक्रमित केस मिलने के बाद कुल संख्या 678 हो गई। कुल 294 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। 
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो.न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर