कोरोना पीड़ित जस्टिस अजय त्रिपाठी का निधन

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


नई दिल्‍ली। लोकपाल के सदस्‍य रिटायर्ड जस्टिस अजय त्रिपाठी की कोरोना से मौत हो गई है। वह कोरोना से संक्रमित हो गए थे, इसके बाद उन्‍हें दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी के अनुसार उन्‍हें कोरोना के कारण दो अप्रैल को एम्‍स में भर्ती कराया गया था। उनकी उम्र 62 वर्ष बताई जा रही है। 



उन्‍हें कोरोना के संक्रमण के बाद जब एम्‍स लाया गया तब उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। उन्‍हें वेंटिलेटर पर रख कर उपचार किया जा रहा था। हालांकि डॉक्‍टरों की काफी कोशिश के बावजूद उन्‍हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई है। इधर रिटायर्ट जस्‍टिस त्रिपाठी की बेटी और रसोइया को भी कोरोना का संक्रमण हुआ था हालांकि वह दोनों लोग फिलहाल स्‍वस्‍थ्‍य बताएं जा रहे हैं।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर