क्लीन और ग्रीन बन रहा बस्ती: रूपम मिश्रा, 11 नई गाड़ियों की सेवा शुरू

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


बस्ती  (उ.प्र.) । स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका बस्ती में कूड़ा उठाने हेतु 11 नई मैजिक कूडा गाड़ी की व्यवस्था पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा की गयी । इस अवसर पर नगर पालिका परिसर में नपा अध्यक्षा श्रीमती रूपम मिश्रा एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र द्वारा नए वाहनों की विधिवत पूजा कर हरी झंडी दिखाकर वार्डो में रवाना किया गया ।  



इसके बावत जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री मा. नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने के क्रम में यह व्यवस्था की जा रही है । उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य है कि बस्ती शहर को ग्रीन बस्ती, क्लीन बस्ती बनाया जाए। इसीउद्देश्य से शहर के प्रत्येक वार्डो में नयी कूड़ा गाड़ी की व्यवस्था की गयी है। यह उद्देश्य तभी सफल हो पायेगा जब सभी नगर वासी इसमें सहयोग करेंगे। नगर पालिका प्रशासन को किसी प्रकार के संसाधनों की कमी नहीं होने पायेगी। शहर को शासन के मंशा के अनुरूप सुन्दर बनाया जा रहा है, पथ प्रकाश की व्यवस्था, नालियों का निर्माण, गुणवत्ता पूर्ण सड़को का जाल सभी वार्डो में बिछाया जा रहा है।  



वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि जो संसाधन नगर वासियों को उपलब्ध कराये जा रहें हैं उसका सदुपयोग करें और अपने घर का कूड़ा कूड़ागाड़ी में ही डालें। जिससे शहर में गंदगी से निजात मिल सके। आगे जरूरत पड़ने पर और भी संसाधन की व्यवस्था करायी जायेगी। जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तबसे विकास की गति चौगुनी हुयी है।    



इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी, समाज सेवी संतोष शुक्ला, सभासदगण प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सोनू पाण्डेय, प्रमोद कन्नौजिया, अतुल सिंह, रामू पाठक, संजय उपाध्याय, चिन्टू मिश्र तथा नपा कर्मचारी राजकुमार लाल श्रीवास्तव, वेद प्रकाश पाण्डेय, अजय तिवारी, मो. अहमद, राजाराम, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
         ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार