काशी दूबे को कोरोना योद्धा सेवा सम्मान

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.) 


बस्ती (उ.प्र) । जिले के वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब बस्ती के कार्यकारिणी सदस्य काशीराम दूबे को कोरोना योद्धा सेवा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया है।   


श्री दूबे को यह सम्मान विचार परक समाचार पत्र द्वारा दिया गया है। श्री दूबे तरूण मित्र समाचार पत्र के बस्ती ब्यूरो प्रभारी हैं और विषम परिस्थितियों में भी कोरोना की रिपोर्टिंग और जागरूकता अभियानों में आगे बढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं।   


काशीराम दूबे ने विचार परक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान से लोगों को और अधिक अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है तथा मनोबल बढ़ता है। श्री दूबे ने आम जनमानस से सोशल डिस्टेन्सिंग, मास्क का प्रयोग और अधिक से अधिक घरों में ही रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह हमारा ही नहीं मीडिया से जुड़े सभी साथियों का सम्मान है।


            ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

बस्ती में बलात्कारी नगर पंचायत अध्यक्ष गिरफ्तार