हरियाणा : एक दिन में 50 केस मिले , सभी जिलों में संक्रमण

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)
पानीपत । अब पूरा हरियाणा कोरोना की चपेट में है। एक भी जिला ऐसा नहीं है, जहां कोरोना का एक्टिव मरीज नहीं है। एक दिन पहले ही कोरोना मुक्त हुए अम्बाला में फिर नया केस आने से सभी जिलों में 1 से लेकर 107 तक ऐसे हो गए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।   



राज्य में पिछले 24 घंटे में एक साथ 10 जिलों में 50 पॉजिटिव केस मिले हैं। सबसे ज्यादा गुड़गांव में 16, फरीदाबाद में 15, सोनीपत में 11, हिसार में दो और पंचकूला, अम्बाला, जींद, करनाल, राहतक व रेवाड़ी में एक-एक केस सामने आया है। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 788 पर पहुंच गई है। जबकि ठीक होने वालों का आंकड़ा 356 हुआ है। एक दिन में फरीदाबाद में दो और गुड़गांव में तीन मरीज ठीक हुए हैं।
राज्य में अब 420 मरीज बाकी रहें हैं। खास बात यह है कि हरियाणा में विभिन्न राज्यों से आए जमाती भी ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में 128 जमाती कोरोना संक्रमित मिले थे। इसकी पुष्टि डीजी हेल्थ एचबी कांबोज ने की है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार अब राज्य में 412 मरीज पिछले 14 दिनो में मिले हैं। जबकि बाकी इससे कुछ ही दिनों से ज्यादा के हैं। जबकि जमाती मार्च के आखिर और अप्रैल के पहले सप्ताह में ही ज्यादा मिले थे।



24 घंटे में 2743 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 2642 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। 488 लोगों सर्विलांस का समय पूरा हुआ है। 40 नए लोग सर्विलांस पर आए हैं।
जानिए आज तक की स्थिति : - 
23805 लोगों का सर्विलांस का समय पूरा।
13787 लोग अभी भी हैं सर्विलांस पर।
62377 लोगों के लिए गए हैं सैंपल।
56440 सैंपल आ चुके हैं निगेटिव।
784 हो चुकी है संक्रमितों की संख्या।
5157 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
गुड़गांव में मंगलवार को एक साथ 16 पॉजिटिव केस मिले हैं, जिसके साथ ही गुड़गांव में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 161 तक पहुंच गई। गुड़गांव में मई महीने के 12 दिन में ही 104 केस मिल चुके हैं। इनमें सबसे अधिक सब्जीमंडी खांडसा के शामिल हैं। आजादपुर सब्जीमंडी के माध्यम से फैले कोरोना से अब तक 28 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक गुड़गांव में 20 स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित मिल चुके हैं। इनके अलावा मंगलवार को तीन मृतकों के सैंपल भी पॉजिटिव पाए गए हैं। लेकिन तीनों दिल्ली, उत्तरप्रदेश व पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इन्हें गुड़गांव में नहीं जोड़ रहा है।
       ➖  ➖  ➖  ➖  ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर