हाईकोर्ट की सख्ती : खुल रही दिल्ली से सटी सीमाएं 

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)
पानीपत । हरियाणा सरकार ने कोरोनावायरस के खतरे के मद्देनजर पिछले महीने ही दिल्ली से सटी सीमाओं को बंद करने का फैसला किया था। अब हाईकोर्ट की सख्ती के बाद खट्टर सरकार ने इन बॉर्डरों को खोलने का फैसला किया है। सरकार ने कोर्ट में हलफनामा देकर कहा है कि वह लोगों के लिए ई-पास जारी करेगी। यानी अब आवश्यक सेवाओं के साथ दिल्ली से लगी सीमा से स्पेशल पास वाले लोगों को जाने की इजाजत होगी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट में याचिका लगाकर कहा गया था कि दो राज्यों के बीच सीमा बंद करना गलत है और इससे डॉक्टर, नर्सों, पुलिस और अन्य सेवा के लोगों को भी आवाजाही में परेशानी आ रही है। 
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ हरियाणा में भी नए केसों की संख्या रोज के हिसाब से बढ़ रही है। राज्य के 6 जिलोंं में 36 नए मामले आने के  साथ अब कुल पीड़ितों की संख्या 854 हो गई है। इनमें 377 एक्टिव केस हैं, जबकि 464 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। यानी राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 50 फीसदी से ऊपर बनी है। पिछले 24 घंटे में 25 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। हरियाणा में अब तक संक्रमण से 13 लोगों की जान गई है।
     ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page 
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर