गुटखा थूकने पर एफआईआर

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.)


गोरखपुर । पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरत रही है। महामारी से निपटने के लिए गुटखा, सिगरेट, तंबाकू, पान मसाला और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है। इसके बाद भी लोग मनमानी पर आमादा हैं। ऐसे लोगों को सुधारने के लिए कोतवाली पुलिस ने सड़क पर गुटखा थूकने के जुर्म में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गुटखा खाकर थूकने वाले के खिलाफ हुई कार्रवाई का जिले में यह पहला मामला है। 



कोतवाली पुलिस खूनीपुर चौराहे के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिस कर्मियों ने सड़क पर गुटखा थूकते एक युवक को पकड़ लिया, वह मास्क भी नहीं लगाया था। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया युवक रोहित जालान बेतियाहाता के आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जयदीप वर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक बिहारी सिंह यादव ने गुटखा खाकर सड़क पर थूकने वाले युवक के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन व संक्रमण फैलाने की कोशिश करने का मामला दर्ज कराया है। लोगों को समझाया जा रहा है कि सार्वजिनक जगहों पर न थूकें, इससे संक्रमण फैलने का खतरा है।
        ➖   ➖   ➖   ➖   ➖
देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएँ 
लाॅग इन करें : - tarkeshwartimes.page
सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए 
मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर