दुनिया के सबसे गर्म शहरों में भारत का ये शहर

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.) 


नई दिल्ली। नौतपा में गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। उत्तर और पश्चिमी भारत के कई शहरों में भीषण लू (हीट वेव) चल रही है। गर्मी के तेवर कितने सख्त हैं,इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि राजस्थान का चूरू दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में शामिल हो गया। नौतपा के दूसरे दिन 26 मई मंगलवार को यहां पारा 50 डिग्री सेल्सियस रहा। पाकिस्तान के दो शहरों में भी यही तापमान रहा।     


वहीं, दिल्ली, हरियाणा और उत्तरप्रदेश भी गर्मी से अछूते नहीं हैं। दिल्ली के पालम इलाके में पारा 47.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो 10 साल में सबसे ज्यादा है। हरियाणा के हिसार और उत्तरप्रदेश के बांदा में 48 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है।


राजस्थान (चूरू): 10 साल में दूसरी बार पारा 50 हुआ


मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, 10 साल में यह दूसरा मौका है जब चूरू में पारा 50 डिग्री सेल्सियस हुआ। इसके पहले 19 मई 2016को तापमान 50.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। राजस्थान केकई शहरों में नगरपालिका ने सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया। कई जगहों पर तो दिन की शुरूआत ही 30 डिग्री तापमान के साथ हो रही है। सुबह 9 बजे ही गर्म हवा चल रही है।    


           दुनिया के सबसे गर्म शहर


शहर देश तापमान(डिग्री सेल्सियस में)


चूरू भारत 50


जैकबाबाद पाकिस्तान 50


नवाबशाह पाकिस्तान 50


पड़ीदन पाकिस्तान 49


रोहड़ी पाकिस्तान 48


हिसार भारत 48


बांदा भारत 48


(आंकड़े worldweathertoday और eldoradoweather के मुताबिक)


               देश के सबसे गर्म शहर


शहर प्रदेश तापमान (डिग्री सेल्सियस में)


चूरू राजस्थान 50


हिसार हरियाणा 48


बांदा उत्तरप्रदेश 48


पालम दिल्ली 47.6


बीकानेर राजस्थान 47.4


प्रयागराज उत्तरप्रदेश 47.1


बूंदी राजस्थान 46


नारनौल हरियाणा 46


जयपुर राजस्थान 45


टिटलागढ़ ओडिशा 45.5


पटियाला पंजाब 44.7


             गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ा


राजधानी में दूसरे दिन लू का प्रकोप रहा। यहां के पालम इलाके में तापमान 47.6 दर्ज किया गया। इसके पहले 18 मई 2010 को यही तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मई 1944 को सफदरगंज में पारा 47.2 तक पहुंचा था। 26 मई 1968 को पालम में तापमान 48.4 रिकॉर्ड किया गया था।गुरुवार को दिल्ली में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते तेज हवा चल सकती है।


             हरियाणा और यूपीमें भी राहत नहीं


हरियाणा के हिसार में मंगलवार को 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। करनाल में 44 और नारनौल में 46 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंचा। गुजरात के अहमदाबाद में पारा 43.7 रहा। मौसम विभाग ने केरल और कर्नाटक के मछुआरों को सलाह दी है कि वो 30 मई से 4 जून के बीच गहरे समुद्र में न जाएं। यूपी में गर्मी का दौर फिलहाल जारी रहेगा। प्रयागराज में मंगलवार को तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस रहा।


          ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर