भाजपा नेता घायल

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.) 


नई दिल्ली। हरियाणा शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन और भाजपा नेता चंद्रप्रकाश कथूरिया एक मकान की दूसरी मंजिल से कूद गए। उनके पैर में चोट आई है। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पंचकूला निवासी चंद्रप्रकाश शुक्रवार शाम ऑफिशियल काम के चलते एक महिला मित्र से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान किसी ने मकान की बेल बजाई। चंद्रप्रकाश सामने नहीं आना चाहते थे, इसलिए वे किसी कपड़े के सहारे पीछे बालकनी से दूसरी मंजिल से कूद गए। नीचे गिरते ही उन्हें पैर पर चोट लगी।  



चंद्रप्रकाश के घायल होने के बाद लोगों की भीड़ भी जमा हो गई, जो वीडियो बनाने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उन्हें तुरंत पीजीआई लेकर पहुंची। पुलिस ने बयान लेने के लिए डॉक्टर्स से परमिशन मांगी, लेकिन डॉक्टर ने चंद्रप्रकाश को इसके लिए अनफिट बताया। चंद्रप्रकाश को फोर्टिस अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर