भाजपा नगर अध्यक्ष ने श्रमिकों को कराया भोजन

तारकेश्वर टाईम्स (हि.दै.) 


बस्ती (उ.प्र.) । भाजपा नगर अध्यक्ष ने श्रमिकों को भोजन व जलपान कराया है।   


 दिल्ली, मुम्बई सहित अनेक राज्यों से श्रमिकों का अपने घरों की ओर लौटने का सिलसिला जारी है। पैदल चलने वाले यात्रियों की संख्या कम हुई है किन्तु बसों से आने वाले यात्रियों की संख्या बढी है। तपती धूप, भरी दोपहरी में भूखे प्यासे श्रमिक अपना सफर जारी रखे हुये हैं। ऐसे मुश्किल समय में भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू के संयोजन में पार्टी जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल के निर्देश पर श्रमिकों को भोजन, जलपान कराने का सिलसिला जारी है। सोमवार को नन्द किशोर साहू के संयोजन में टोल प्लाजा के निकट श्रमिकों को भोजन एवं पेयजल उपलब्ध कराया गया। 


भोजन आदि सामग्री के वितरण में मुख्य रूप से रमेश कुमार, गुप्ता, अजय कुमार श्रीवास्तव, संजय अग्रहरि, अजय चौधरी, सुनील गुप्ता, भल्लू, अनिल, झिनकान, पवन गुप्ता,प्रभुजोत सिंह आदि ने योगदान दिया।


               ➖    ➖    ➖    ➖    ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला एवं तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

स्वतंत्रता आंदोलन में गिरफ्तार होने वाली राजस्थान की पहली महिला अंजना देवी चौधरी : आजादी का अमृत महोत्सव

निकाय चुनाव : बस्ती में नेहा वर्मा पत्नी अंकुर वर्मा ने दर्ज की रिकॉर्ड जीत, भाजपा दूसरे और निर्दल नेहा शुक्ला तीसरे स्थान पर