बस्ती में कोरोना मृतकों की संख्या बढ़ी


(विशाल मोदी) 


बस्ती (उ.प्र.) । बस्ती में आज एक व्यक्ति की मृत्योपरांत रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आयी है। इसी के साथ बस्ती में मृतक कोरोना पाजिटिव की संख्या चार हो गयी है।   


बस्ती जिले में अबतक इकतालिस पाजिटिव मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा जा चुका है। आज की पाजिटिव रिपोर्ट के बाद कुल आयी पाजिटिव रिपोर्ट की संख्या एक सौ छप्पन हो गयी है। जिले में फिलहाल एक सौ ग्यारह है। आज जिस मृतक की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आयी है, वह चौदह मई को मुंबई से बस्ती आकर आवास विकास कालोनी में रह रहा था। तबियत खराब होने पर बाईस मई को उसे इमर्जेंसी में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसकी मृत्यु हो गयी थी। 


28 मई को सात कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी । इनमें से 5 लोग बस्ती मेडिकल कॉलेज में क्वरंटीन थे, एक सरला इंटरनेशनल में एवं एक व्यक्ति होम क्वरंटीन था। इसमें 6 लोग महाराष्ट्र से और एक व्यक्ति दिल्ली से आया था। अब उन्हें एल वन हास्पिटल मुंडेरवा और एल टू हास्पिटल कैली में भर्ती कराया गया है। 27 मई को भी ट्रेन में मृत पाये गये एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आयी थी।


        ➖     ➖     ➖     ➖     ➖


देश दुनिया की खबरों के लिए गूगल पर जाएं


लॉग इन करें : - tarkeshwartimes.page


सभी जिला व तहसील स्तर पर संवाददाता चाहिए


मो. न. : - 9450557628


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रमंति इति राम: , राम जीवन का मंत्र

अतीक का बेटा असद और शूटर गुलाम पुलिस इनकाउंटर में ढेर : दोनों पर था 5 - 5 लाख ईनाम

अतीक अहमद और असरफ की गोली मारकर हत्या : तीन गिरफ्तार